ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 13, 2026 03:47 PM IST
अपराध

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज

देहरादून। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उर्मिला सनावर के खिलाफ पटेल नगर थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता कल्पना त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उनके और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। साथ ही उन्होंने परिवार को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
कल्पना के अनुसार, 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट की।आरोप है कि विरोध करने पर उर्मिला ने धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया। उर्मिला के समर्थक ने फेसबुक पर उनकी 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके अलावा उनकी मित्र को फोन कर उन्हें और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×