ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 25, 2026 03:21 PM IST
राज्य

दून के सभी थानों को बम से उड़ाने के धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

देहरादून। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया से सभी थानों में बम धमाके किए जाने की धमकी मिलने के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
देर रात और सुबह तड़के से सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उनके सत्यापन संबंधी विवरण भी जांचे जा रहे हैं।अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय बॉर्डरों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×