ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 30, 2026 11:24 AM IST
अपराध

व्यक्ति को लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश ढेर,प्रेमनगर थाना अध्यक्ष गोली लगने से घायल


देहरादून। देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की घटना के अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों  से मुठभेड़ में गोली लगने से प्रेमनगर थाना प्रभारी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस मुठभेड के बाद एक बदमाश फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है।  प्रेमनगर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला। जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं। घायल व्यक्ति ने बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी। जिसका पीछा गया गया तो कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाज के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी प्रेमनगर और पीड़ित के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान इलाज चल रहे घायल बदमाश की मौत हो गई है। साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज बुधवार रात करीब 10.30 बजे कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थे। पौधा से गुजरते समय रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने का दबाव बनाया। ठेकेदार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया। फायर होने की सूचना प्रकार नजदीक हो रही चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष प्रेम नगर नरेश राठौर बदमाशों के पीछे भागे. पकड़े जाने के दर से बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर कई राउंड फायर किए। इसमें दो गोली हाथ पर थानाध्यक्ष को लगी हैं, जिससे वह घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां बदमाश को लगी,जिसके चलते बदमाश वहीं ढेर हो गया। बदमाश के दो गोली छाती ओर एक गोली पेट में लगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×