ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 30, 2026 11:49 AM IST
अपराध

दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व लूटपाट ,चार के खिलाफ मामला दर्ज

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला दुकानदार ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़ए मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में लोहिया नगर रुद्रपुर निवासी कविता ने बताया कि उसकी कोरंगा ट्रेडर्स नाम से दुकान है। वह रोजाना ही दुकान में पैदल ही आना जाना करती है। कुछ दिनों से सुमित गुप्ता कार से उसका पीछा कर रहा था और उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। उसने सुमित से कई बार कहा कि दुकान के बोर्ड पर नंबर लिखा है और उस नंबर पर बात कर लेना। बावजूद इसके वह बार बार उसका पीछा कर नंबर मांगता रहा है। 24 अप्रैल की शाम को उसकी दुकान में व्यावसायिक सहयोगी अरुण चैहान आए हुए थे। इसी बीच सुमित गुप्ताए योगेश कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर आ गया। इस दौरान उन्होंने उससे गालीगलौज की। यह देख जब अरुण चैहान ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज कर मारपीट की।जब वह बीच बचाव करने लगी तो आरोपितों ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दुकान के गल्ले से आठ हजार रुपये भी लूट लिए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार आरोपित स्वयं को हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन से जुड़ा बता रहे थे। पीड़िता ने सुमित गुप्ताए योगेश कुमार और अन्य चार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुमित गुप्ताए योगेश कुमार और अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया हैए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×