ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 31, 2025 11:01 PM IST
राष्ट्रीय

स्टडी वीजा के नाम पर कबूतरबाजी, तीन नामजद

रुद्रपुर। विदेश में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। अन्य दो आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शादीनगरा हजीरा तहसील सवार थाना मिलक खानम एम रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी अनिल शर्मा पुत्र मनोहर लाल ने दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि उनके पुत्र को विदेश में उच्च शिक्षा दिलाएं जाने के लिए स्टडी वीजा के बाबत टोटल इमीग्रेशन में संपर्क किया गया। जहां उसके संचालक से मुलाकात हुई। उसने बताया कि इंग्लैंड और कनाडा में अच्छी कॉलेज में स्टडी वीजा दिला दिया जाएगा। जिसकी फीस 20 से 22 लख रुपए आएगी। उसके कनाडा से अच्छे संपर्क हैं और विदेशी दूतावास में भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में उसके बहकावे में आकर अनिल ने विभिन्न माध्यमों से लाखों रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसने कहा कि ऑफर लेटर आ गया है। इस एवज में चार लाख की और धनराशि मांगी गई। जब उसे कागजात आदि दिए गए और उसकी जांच कराई गई तो वह फर्जी पाए गए। जब आरोपी से संपर्क किया तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया और उसे धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएससी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×