सितारगंज। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ गणपति विसर्जन किया गया। रविवार को रामलीला भवन में श्री गणेश की पूजा-अर्चना हुई। यहां प्रसाद वितरण किया गया।
श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में मूर्ति विसर्जन के साथ पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का समापन हुआ। विसर्जन से पूर्व भक्तजनों ने झूमते हुए गणपति की मूर्ति को चीकाघाट स्थित कैलाश नदी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित किया। नगर में पुष्पवर्षा के बीच शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर श्री गणेश को नमन कर प्रसाद प्राप्त किया। मूर्ति का विसर्जन कैलास नदी में किया गया। यहां गणपति सेवा समिति अध्यक्ष दयानंद सिंह, प्रकाश मित्तल, प्रदीप चिटकारा, सम्पतराम गोयल, राजीव गुप्ता, रामनगीना प्रसाद, काशीराम , दीपक गुप्ता, संस्कार समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik