उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सुबह 7:00 बजे देहरादून जीटीसी हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे सुबह 7:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे। उनका पटना आगमन सुबह 9:40 बजे जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्धारित है।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। धामी की यह यात्रा उत्तराखंड और बिहार के बीच बेहतर आपसी संबंधों और सौहार्द का प्रतीक मानी जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik