पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 अपने चरम पर है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के एथलीटों ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।
ट्रैक पर रफ्तार का जादू सौ मीटर की दौड़ (पुरुष वर्ग) में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के आकाश चौहान ने अपनी रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की कनिष्का मनचंदा सबसे तेज धाविका बनकर उभरीं। लंबी कूद में कुमाऊं विवि की जसकरन कौर ने सोने पर कब्जा जमाया।
मैदानी खेलों में कड़ा मुकाबला कबड्डी और वॉलीबॉल के मैदानों पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। वॉलीबॉल के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कुमाऊं विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच रोमांचक फाइनल भिड़ंत हुई। टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने अपने सटीक शॉट्स से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
आज होगा विजेताओं का सम्मान महोत्सव का भव्य समापन 26 फरवरी को होगा, जिसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। समापन अवसर पर 4x100 मीटर रिले दौड़ का आकर्षण रहेगा, जिसके बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग द्वारा आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सितारगंज के ग्राम घुसरी की जनजातीय महिलाओं ने औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती के गुर सीखे। मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह राणा ने महिलाओं को आधुनिक तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण की प्रधान अन्वेषक डॉ. अर्पिता शर्मा कांडपाल ने बताया कि महिलाओं को नर्सरी प्रबंधन, कीट नियंत्रण और विपणन की बारीकियों से अवगत कराया गया। व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफे वाली औषधीय फसलों की पहचान करना सिखाया गया, ताकि वे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik