ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 28, 2026 05:21 PM IST
उत्तराखंड

हनुमान चट्टी पर दिनदहाड़ हाथी दिखने से श्रद्धालुओं में दहशत

चंपावत। हाथी की धमक पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी तक पहुंच गई, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। वन विभाग ने हाथी को जंगल में खदेड़ा और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई है। जिसके बाद वन दारोगा भरत बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने हाथी को ठुलीगाड़ की तरफ जंगल में खदेड़ा।
हाथी के जंगल की ओर भागने के बाद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने हाथी का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात हाथी उचौलीगोठ में लगी पानी के टंकी के पास पहुंचा और पानी पीने के बाद जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी लगातार पूर्णागिरि मार्ग पर विचरण कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
लोगों ने वन विभाग से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रात में भी गस्त करने की मांग की है।
 रेंजर, बूम रेंज गुलजार हुसैन ने बताया कि  मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब हाथी के हनुमान चट्टी के पास आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए गस्त बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×