ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 28, 2026 04:44 PM IST
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की आर्थिकी का आधारःधामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चारधाम यात्रा और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार है और इसे किसी भी प्रकार की नकारात्मकता का शिकार नहीं होने देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग यात्रा को राजनीति का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “सरकार का विरोध हो सकता है, बीकेटीसी का विरोध हो सकता है, लेकिन पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। श्री केदारनाथ धाम महादेव का पवित्र स्थल है, और हमारी सरकार यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चारधाम यात्रा हमारी सामूहिक आस्था की कठिन यात्रा है।”
धामी ने विधानसभा में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है और इस संदर्भ में उन्होंने एक दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संकट का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने इस वैश्विक संकट के बीच भी उत्सव मनाए हैं।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय भी विश्व ने भारत की क्षमता पर संदेह किया था। लेकिन भारत ने न केवल महामारी पर नियंत्रण पाया, बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन भेजकर वैश्विक संकट में भी योगदान दिया।
मुख्यमंत्री के इस संबोधन ने चारधाम यात्रा, प्रदेश की आर्थिकी और नागरिक सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार हर स्थिति में यात्रियों और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×