रुद्रपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक अफीम का तस्कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को एएनटी एफ प्रभारी राजेश पांडेय और कोतवाल मनोज रतुडी संयुक्त चैकिंग कर रहे थे कि बगवाड़ा चौकी स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप एक युवक पर संदेह होने पर रोकने की कोशिश की और अभियुक्त हड़बड़ा कर भागने लगा। घेरा बंदी का पुलिस ने युवक को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम खेम पाल निवासी नवदिया बरेली यूपी बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 468 ग्राम शुद्ध अफीम भी बरामद हुइ्र। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बरेली से अफीम की खेप लाया था और तराई भाबर में महंगे दामों पर विक्रय करता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik