ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 27, 2025 08:16 PM IST
राष्ट्रीय

सितारगंज में श्री गणेश पूजन के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

सितारगंज। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण कराकर श्री रामलीला परिसर में स्थापित किया गया। अध्यक्ष दयानन्द सिंह ने बताया कि भगवान श्री गणेश जी का उत्सव आज से प्रारम्भ होकर 31 अगस्त को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। प्रतिदिन सुबह व शाम को पूजन व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। मुख्य पुजारी पंडित शंकर ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने विधिवत पूजन कर गणेश पूजन का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश हम सभी के आराध्य हैं, किसी भी पूजन में सर्वप्रथम श्री गणेश जी का आह्वान किया जाता है, भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं और भक्तों के भाग्य विधाता हैं। पालिकाध्यक्ष ने सभी क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष दयानन्द सिंह, प्रदीप चिटकारा, रामनगीना प्रसाद, शिवचरण जिंदल, हरपाल सिंह, सभासद दीपक गुप्ता, अमित रस्तोगी, लाल सिंह दायमा, सत्येंद्र दिवाकर, प्रकाश मित्तल, काशीराम  मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×