देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेते हुए महानगर में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में CM धामी ने नगर निगम की उपलब्धियों को सराहा और शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में निगम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
सीएम ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने शहरी प्रबंधन, कचरा निस्तारण, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस न केवल उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों के लिए नई कार्ययोजना बनाने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में शहरी विकास की रफ्तार तेज हुई है। स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से शहरों में सफाई, जल आपूर्ति, सीवरेज तथा हरित क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि देहरादून को आधुनिक स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
इनमें शामिल हैं—
ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करना
मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन
कूड़ा वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
शहर में 35 पार्कों का विकास
30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
ई-वाहनों के लिए 11 चार्जिंग स्टेशन
‘रीन्यू रिस्पना’ अभियान द्वारा नदियों का पुनर्जीवन
CM ने बताया कि देहरादून ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं—
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में 19वां स्थान
राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान
शहर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग और ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है।
विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग का निर्माण
रिस्पना व बिंदाल नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मियों को सम्मानित भी किया।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम देहरादून को आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।
किरसाली चौक–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक सड़क फुटपाथ, ग्रीनरी व सौंदर्यीकरण — ₹264.21 लाख
मोथरोवाला में गैस चालित पशु शवदाह गृह — ₹147.89 लाख
कैनाल रोड, लक्जूरिया फार्म–अजंता होटल तक सड़क व सौंदर्यीकरण — ₹247.58 लाख
कुठाल गेट–राजपुर चौक सड़क व ग्रीनरी विकास — ₹257.67 लाख
धण्टाघर–RTO चौक सड़क फुटपाथ व सौंदर्यीकरण — ₹165.84 लाख
धण्टाघर–यमुना कॉलोनी सड़क विकास — ₹193.11 लाख
विवेकानंद चौक–कुठाल गेट सड़क व सौंदर्यीकरण — ₹234.79 लाख
वार्ड 60, आईटी पार्क रोड में पार्क विकास — ₹116.75 लाख
नगर निगम की कॉफी टेबल बुक, डायरी व ई-ऑफिस का अनावरण
मैकेनाइज्ड स्मार्ट कार पार्किंग — ₹3.29 करोड़
राजपुर रोड पार्किंग — ₹1.00 करोड़
धोरण में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन — ₹6.29 करोड़






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik