ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 11, 2025 02:29 PM IST
राज्य

15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की समस्याएँ, जनहित के मुद्दों पर होगी सीधी सुनवाई—शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 दिसंबर को तहसील परिसर, ऋषिकेश में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएँ, शिकायतें और आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी समस्याएँ रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संबंधित मामलों की जानकारी और लंबित शिकायतों के साथ पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें, ताकि मौके पर ही समस्याओं का निवारण किया जा सके।

जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लाल पानी, पशुलोक बैराज और आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×