हल्द्वानी। शहर के ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े कालू सिद्ध मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के कालाढूंगी चौराहे पर स्थित इस प्राचीन मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर ले गया।
घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में देखा गया कि एक युवक मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता है और कुछ ही मिनटों में मुकुट चोरी कर फरार हो जाता है।
सुबह जब मंदिर खोला गया तो चोरी का पता चला, जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। श्रद्धालुओं ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए मुकुट की बरामदगी की मांग की है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik