ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 17, 2026 02:52 PM IST
अपराध

युवती से गाड़ी में अश्लील हरकत, फोटो खींचने पर भागा आरोपी

किच्छा । अस्पताल से घर लौट रही युवती को रास्ते में रोककर एक व्यक्ति ने पहले उससे पूछताछ की और फिर अपनी गाड़ी के अंदर देखने को कहा।
युवती के गाड़ी में झांकते ही आरोपित ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित की फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपित तेज गति से वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
शांति कालोनी निवासी युवती ने बताया कि वो शाम वह अस्पताल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपित उससे बार-बार सवाल करने लगा। वह वहां से जाने लगी तो आरोपित ने उसे गाड़ी के अंदर देखने के लिए कहा।उसके कहने पर जैसे ही युवती ने गाड़ी के अंदर देखा, आरोपित ने अश्लील हरकत की और उसे गंदी नजर से देखने लगा। युवती ने तत्काल आरोपित की फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। फोटो खींचे जाने का पता चलते ही आरोपित तेज गति से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित के वाहन का नंबर यूके-06-सीए-4653 है। उसने फोटो और वाहन नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एसएसआइ खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोटो और वाहन नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×