उधम सिंह नगर। केलाखेड़ा मोहल्ला मंसूर नगर निवासी 13 वर्षीय बालक नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बालक की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
मंसूर नगर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल करीम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र शालिम शुक्रवार 11 सितंबर को सुबह करीब 11.30 बजे वार्ड स्थित मोती मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। नमाज का समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही बालक के संबंध में अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik