सरपोली की नंदा की डोली नंदा धाम नौटी पहुँची। हिमालयी सचल महाकुंभ श्री नंदा देवी राजजात से पूर्व टिहरी गढ़वाल की हिन्दाव पट्टी के गाँव सरपोली से आज प्रातः नंदा देवी की डोली पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ नंदा धाम नौटी के लिए नंदा देवी के जयकारों के साथ रवाना हुई। डोली के साथ गाँव क्षेत्र के लगभग 400 नंदा भक्त भी श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान के साथ चल रहे हैं।
डोली यात्रा मयाली–तिलवाड़ा–रुद्रप्रयाग–कर्णप्रयाग होते हुए नौटी में शाम 4 बजे तक पहुंचने की संभावना है। नौटी की सीमा पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास नंदा डोली यात्रा का भव्य स्वागत गाँव व क्षेत्रवासियों द्वारा किया जाएगा। यहाँ से यात्रा ऊफरांई देवी मंदिर, भैंलेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नंदा देवी मंदिर नौटी पहुँची। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में देवी जागरण हुआ।
2 दिसंबर को प्रातः से 11 बजे डोली प्रस्थान तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी तथा क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल नौटियाल भी भाग लेंगे। सरपोली और नौटी में विगत दिवस से यात्रा की विशेष तैयारियाँ एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
सरपोली में जहाँ पूजा-अर्चना, यज्ञ के साथ डोली को सजाने का कार्य हुआ, वहीं नौटी में पूजा के बाद मंदिर को फूलों से सजाया गया। सरपोली की नंदा देवी की डोली यात्रा पहली बार नौटी आ रही है। हाल ही में सरपोली की नंदा देवी ने अपने मंदिर में अवतरित होकर गाँवों को आदेश दिया था कि मेरी डोली यात्रा को नंदा राजजात से पूर्व नंदा देवी नौटी के दर्शन कराओ। आदेश के अनुपालन में सरपोली नंदा देवी मंदिर समिति के पदाधिकारी यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए दो बार नौटी आ चुके हैं।
2 दिसंबर को प्रातः डॉ. देवकृष्ण थपलियाल व उनके परिवार (निवासी ग्राम धनसारी पट्टी कपीरी, हाल राठ महाविद्यालय पैठाणी) द्वारा अपनी स्वर्गीय माताजी की पुण्य स्मृति में माँ नंदा देवी के प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया है।
सरपोली से पहली बार नंदा देवी की डोली यात्रा नौटी आ रही है। इससे पूर्व इसी क्षेत्र से माँ विश्वनाथ जगदीश शिला की डोली 4 बार नौटी आ चुकी है। सरपोली की नंदा देवी की डोली यात्रा को लेकर क्षेत्र में अपार उत्साह है।
2 दिसंबर को डोली रवाना होने से पूर्व नौटी मंदिर में बड़े मेले लगने की संभावना है, जिसके लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन ने अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंदिर में प्रातः से ही विशेष पूजाएँ प्रारंभ हो गई हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik