ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 13, 2025 05:45 PM IST
  • Updated: November 13, 2025 05:45 PM IST
उत्तराखंड

नैनीताल के लैंसमैन हिमांशु ने दो कैटेगरी में जीते पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नैनीताल— राज्य निर्माण की रजत जयंती के मौके पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नैनीताल के हिमांशु जोशी की खींची जीवंत तस्वीरों को अलग-अलग सेगमेंट में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
देशभर के 295 प्रतिभागियों की 3000 तस्वीरों में से एक्सपर्ट की समिति ने चयन किया।

पर्यटन विभाग ने राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को फोटो के माध्यम से विश्व के सामने लाने के मकसद से एक ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता के निर्धारित समय 24 अक्टूबर तक कुल 295 प्रतिभागियों के 3000 फोटो प्राप्त हुए। इन तस्वीरों के मूल्यांकन के लिए गठित एक विशेष समिति ने 25 और 26 अक्टूबर को परीक्षण किया। इस ज्यूरी में फोटोग्राफी के दिग्गज अनूप साह, अनिल रिसल सिंह और राजेश बेदी रहे। समिति ने परीक्षण के बाद 79 फोटोग्राफरों की 136 फोटो को उपयुक्त पाते हुए चयन किया।

‘कल्चरल हैरिटेज ऑफ उत्तराखंड’ नामक विषय में नैनीताल के जाने-माने फोटोग्राफर हिमांशु जोशी को प्रथम, मुकेश पांडे को द्वितीय और मयंक कपकोटी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा ‘लैंडस्केप ऑफ उत्तराखंड’ नामक विषय में उमेश गोंगा को प्रथम, हिमांशु जोशी को द्वितीय और अरूप भट्टाचार्जी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

आयोजन के नोडल अधिकारी अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद की तरफ से प्रथम विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में ₹50,000, द्वितीय को ₹25,000 और तृतीय को ₹10,000 का नगद इनाम दिया गया।
हिमांशु ने समारोह से लौटकर बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेक देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया। हिमांशु की मिलम ग्लेशियर पर्वत की तस्वीर को लैंडस्केप और हिल जात्रा की तस्वीर को कल्चरल हैरिटेज का पुरस्कार मिला।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×