भीमताल/ओखलकांडा: विधायक राम सिंह कैड़ा के हस्तक्षेप पर गलनी और सिमलिया में रैबीज टीकाकरण अभियान शुरू
भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा गलनी में सिमलिया निवासी भैरव दत्त (पुत्र गंगा दत्त) को कुत्ते के काटने के बाद समय पर रैबीज का टीका न लगने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
घटना के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने तुरंत सीएमओ नैनीताल से संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजने के निर्देश दिए। टीम ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को रैबीज वैक्सीन लगाई। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए विधायक और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
विधायक कैड़ा ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को घरेलू या आवारा कुत्ता काटता है तो तुरंत रैबीज का टीका लगवाएं, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि खनश्यू बाजार में आवारा पशुओं द्वारा हमलों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई पशुओं को पकड़कर टीकाकरण कराया और कुछ को गौशाला भेजा।
विधायक ने दोहराया कि रैबीज का समय पर टीकाकरण ही सुरक्षित उपाय है और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik