ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 28, 2026 08:30 PM IST
  • Updated: March 28, 2026 08:31 PM IST
उत्तराखंड

नैनीताल-भीमताल में औचक निरीक्षण: सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे बने मरीज, 21 कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

नैनीताल जिले के भीमताल में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और विकास खंड कार्यालय की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। निरीक्षण को वास्तविक रूप देने के लिए वह स्वयं मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल पहुंचे, जहां उपस्थिति पंजिका की जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद विकास खंड कार्यालय भीमताल में भी निरीक्षण किया गया, जहां 6 कर्मचारी गैरहाजिर मिले और संबंधित अधिकारियों को उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में पुराने दौरे दर्ज किए, लेकिन उसके बाद कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर सीडीओ ने कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन जांच में दवाइयों की एक्सपायरी डेट, मरीजों को दी जा रही दवाएं और अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं और अस्पताल में साफ-सफाई तथा समय पर उपस्थिति को हर हाल में लागू किया जाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×