ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 28, 2026 08:35 PM IST
  • Updated: March 28, 2026 08:37 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी-जागेश्वर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग का कर्मचारी 25,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी और जागेश्वर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन नौटियाल के रूप में हुई है, जो वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात था। उस पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के नाम पर 25,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी, रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी सामने आया है, जिनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×