ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 17, 2026 01:26 PM IST
राज्य

पलटन बाजार के साड़ी और लहंगा शौरूम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

देहरादून। सुबह पलटन बाजार में साड़ी और लहंगा शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई. आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. जब देखा कि आग भयानक है तो फिर तीन और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस तरह दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पलटन बाजार के साड़ी और लहंगा शोरूम में लगी आग पर काबू पाया।
 देहरादून का पलटन बाजार बजट-फ्रेंडली शॉपिंग, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। इसके साथ ही यहां फैशनेबल और नई डिजाइन के कपड़े भी मिलते हैं, जिनके लिए अच्छी खासी भीड़ लगती है। गनीमत रही कि शोरूम में आग व्यस्त समय में नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×