पंतनगर। मंगलवार रात नगला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमारटम के लिए रुन्रपुर भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस फिलहाल इसे घरेलू कलह मानकर चल रही है।बिहार की मूल निवासी और वरतमान में नगला में किराए पर रह रही काजल ;27द्ध पत्नी पवन कुमार अपने ससुराल में परिवार के साथ रहती थी। पवन पंतनगर विवि के सामान्य खंड में संविदा में जेई के पद पर कारयरत हैं। मंगलवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच पवन और उसके पिता माता गए हुए थेए जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। कुछ देर बाद परिजनों ने काजल को आवाज लगाईए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तलाश करने पर स्टोर रूम का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल लाल रंग की रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।स्टोर रूम की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए कमरे को सील कर दिया। काजल को तत्काल जिला अस्पताल रुन्रपुर ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोष्ाित कर दिया। बताया जा रहा है कि काजल की शादी वरष 2020 में पवन कुमार से हुई थी और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमारटम के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैए हालांकि फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik