ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 21, 2025 11:41 AM IST
उत्तराखंड

"सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, FIR दर्ज"

पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक और सामाजिक तनाव फैलाने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसआई आरती बाल्मीकि ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को उजालेश्वर मंदिर, थाना बनभूलपूरा के पास एक गौवंश बछड़े का अवशेष मिलने के बाद कुछ लोग आक्रोशित होकर जमा हो गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो साझा कर धार्मिक और सामाजिक तनाव फैलाने का प्रयास किया।

जांच में पता चला कि यतिन पांडे, विपिन पांडेय और अतुल गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। पुलिस ने विपिन पांडेय को गिरफ्तार किया है। उक्त तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, 302, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसआई बाल्मीकि ने बताया कि मामला एसआई प्रेम राम के नेतृत्व में जांच के दायरे में है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×