एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर (हरिद्वार) में आरडी और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी अनिल कुमार तिवारी को उत्तराखंड पुलिस की सीआईडी–ईकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने मुंबई के कल्याण (ठाणे) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच सीआईडी–EOW को सौंपी गई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड के संचालकों ने स्थानीय लोगों से आरडी व एफडी कराने के नाम पर फर्जी बांड और सर्टिफिकेट जारी कर लगभग ₹12.26 लाख की आर्थिक ठगी की थी।
कंपनी के संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेंद्र प्रकाश तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम तथा RBI अधिनियम की धाराओं में अपराध पाया गया था।
दोनों आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपियों के खिलाफ कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 9 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबित हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik