नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें गाजियाबाद के पर्यटकों की XUV700 (UP14 FK1616) वाहन खाई में गिर गई। घटना में 7 लोग घायल हुए, जिनमें वाहन चालक सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी की अगुवाई में रेस्क्यू टीम ने ड्रैगन लाइट और अन्य उपकरणों के माध्यम से खाई में उतरी और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत रामगढ़ अस्पताल पहुँचाया गया।
निष्ठा (14 वर्ष)
शमा (8 वर्ष)
लवीया (7 वर्ष)
नितिन
सचिन (वाहन चालक, गंभीर)
कंचन
रुचि (35 वर्ष)
घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई, जबकि चालक सचिन की स्थिति गंभीर है और उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। रात का समय और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik