काशीपुर। महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर नगर निगम काशीपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों के तहत मुरादाबाद रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ और सफाई अभियान चलाया। अभियान का मुख्य लक्ष्य नाले पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाना और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना था।
अभियान के दौरान नाले पर कब्जाधारियों द्वारा बनाए गए कई पक्के स्लैब तोड़कर हटाए गए। जेसीबी और डंपर की मदद से भारी मात्रा में मलबा उठाकर नाला पूरी तरह साफ किया गया।
स्कूल के पास नाली के ऊपर लगाए गए बांस-लकड़ी के खोखे और पक्के अवैध ढांचे भी मौके पर ध्वस्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता और जलभराव की समस्या को रोकने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik