ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 06, 2025 02:59 PM IST
उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून रोड पर बड़ा हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, घायल बेटा पहाड़ी पर अटका रहा

Mussoorie Accident: जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि बाइक (बजाज प्लैटिना, UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर पहाड़ी पर फंसा हुआ था, जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×