ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 06, 2025 02:04 PM IST
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कवरेज के दौरान महिला पत्रकार से अभद्रता, शिक्षा निदेशक पर लगे गंभीर आरोप

देहरादून।
उत्तराखंड के प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने अपने अशिक्षित होने का प्रमाण दे दिया है। हैरानी की बात है कि उन्होंने कवरेज के लिए गई एक महिला पत्रकार पर हाथ उठाया और उनका फोन पटक दिया।

दरअसल, लंबे समय से डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन हो रहा था। जिसकी कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से भड़क गए प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने ‘उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट’ की महिला संपादक एवं पत्रकार सीमा रावत पर हाथ उठा दिया।

निदेशक अजय नौडियाल ने न केवल हाथ उठाया बल्कि उनका फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिया। इस घटनाक्रम के बाद माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल घटनास्थल पर पहुंचे, तब जाकर निदेशक ने चुप्पी साध ली।

मामला महिला आयोग में पहुंच चुका है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया है कि यदि महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, तो यह निंदनीय है। शिकायत मिलने पर आयोग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×