खटीमा (उधम सिंह नगर)। खटीमा विकासखंड के बिचपुरी–नौगवानाथ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ग्राम सभा में राज्य योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए मार्गों के पुनर्निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृत कर धनराशि आवंटित किए जाने का निवेदन किया।
मुख्यमंत्री धामी को ग्राम प्रधान माया चंद के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025–26 की राज्य योजना के अंतर्गत नौगवानाथ ग्राम सभा के आंतरिक मार्ग—
नौगवानाथ से बिसोठा तक,
नौगवानाथ से जंगल किनारे तक,
एएनएम सेंटर से बिसोठा तक
इन मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य प्रस्तावित है। कुल 2.775 किलोमीटर लंबाई के इस प्रोजेक्ट की लागत 133.07 लाख रुपये है, जिसका प्रस्ताव सीडीपीडब्ल्यू द्वारा तैयार कर शासन को भेजा गया है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश चंद ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन मार्गों के निर्माण हेतु प्रोजेक्ट को शीघ्र स्वीकृत कर धनराशि आवंटित की जाए, ताकि बिचपुरी–नौगवानाथ ग्राम सभा में मार्गों का निर्माण हो सके और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
जगदीश चंद के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय स्तर पर शीघ्र संज्ञान लिए जाने का आश्वासन दिया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik