ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 11:51 AM IST
  • Updated: April 04, 2026 11:52 AM IST
उत्तराखंड

काठगोदाम में बड़ा हादसा टला: गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया

काठगोदाम क्षेत्र में जल पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जब गौला बैराज में कूदे 80 वर्षीय मोहन चन्द्र उपाध्याय को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर बुजुर्ग को बचा लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले कुछ समय से अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना देकर सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया, जिससे एक संभावित अनहोनी टल गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×