ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 11:43 AM IST
  • Updated: April 04, 2026 11:43 AM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में युवती के घर छोड़ने से आहत परिवार ने छोड़ा शहर, सामाजिक दबाव बना वजह

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के दर्जी के साथ जाने के मामले ने परिवार को इतना आहत कर दिया कि उन्हें शहर छोड़ना पड़ा। युवती 26 फरवरी को स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थी और बाद में पुलिस ने उसे दर्जी के साथ बरामद किया। इस दौरान युवती ने माता-पिता के साथ बदसलूकी की, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए। परिजनों का आरोप था कि दर्जी ने उनकी बेटी को बहलाकर ले गया, जिस पर पुलिस ने दबाव के बाद मामला दर्ज किया। घटना के बाद सामाजिक तानों और लोकलाज के चलते परिवार ने हल्द्वानी छोड़कर बरेली स्थित अपने गांव जाने का फैसला किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×