ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 11, 2026 05:30 PM IST
  • Updated: February 11, 2026 05:30 PM IST
उत्तर प्रदेश

खाकी पर दाग: शोरूम से महंगा स्मार्टफोन बदलते पकड़े गए दो सिपाही, CCTV वायरल

जौनपुर। जिले में खाकी की साख पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल शोरूम में दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर महंगा स्मार्टफोन चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जौनपुर पुलिस में तैनात सिपाही मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद मोबाइल खरीदने के बहाने एक शोरूम पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार से सबसे महंगा फोन दिखाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान एक सिपाही ने मौका पाकर अपनी जेब से पुराना मोबाइल निकाला और काउंटर पर रखे नए फोन से उसे बदल लिया।

पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कुछ देर बाद जब दुकानदार को फोन नहीं मिला तो उसने स्टॉक का मिलान किया। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित तौर पर मोबाइल बदलने का दृश्य साफ दिखाई दिया।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचते ही विभाग में खलबली मच गई। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर दुकान मालिक को वापस सौंप दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही इस तरह के आरोप लगने से विभाग की छवि को झटका लगा है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×