ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 27, 2025 01:26 PM IST
  • Updated: November 27, 2025 01:26 PM IST
उत्तराखंड

“उत्तराखंड में अवैध कब्जा नहीं चलेगा: मजार जमींदोज, प्रशासन ने दिखाई ताकत”

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर का उपयोग कर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि यह भूमि स्वास्थ्य विभाग की है और किसी भी तरह के गैरकानूनी निर्माण या कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक संरचनाओं के नाम पर भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं होगी।

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×