ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 01:03 PM IST
उत्तराखंड

“पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक और घर से फरार”

काशीपुर। खालिक कॉलोनी की शबनम परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति मो. अजहर ने कई लोगों के सामने उसे तीन तलाक देकर घर छोड़ दिया। शबनम के अनुसार, शादी के 17 साल बाद भी पति के व्यवहार में लगातार मारपीट और उत्पीड़न होता रहा।

तहरीर में कहा गया कि पिछले छह-सात साल से पति द्वारा मारपीट की जा रही थी और परिवार के अन्य सदस्य—जेठानी नसरीन, जेठ अब्दुल खालिक तथा सास जाहिदा बेगम—ने पति को घर से निकालने और तलाक देने के लिए उकसाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×