महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी का सोते समय ब्लेड से गला काट दिया। यह घटना सोमवार देर रात दहिसर के कोकणी पाड़ा में हुई। इस दौरान उसे बचाने गई पत्नी पर भी आरोपी ने ब्लेड से हमला किया।
पत्नी और बेटी को मारने की धमकी दी
आरोपी की पहचान 36 साल के हनुमंत सोनवाल के रूप में हुई है और उसके खिलाफ दहिसर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी पर हमला करने वाले हनुमंत को शराब की लत थी और वह पत्नी राजश्री के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते वह अक्सर उसे पीटता भी था।
उसने बांद्रा कोर्ट में तलाक का केस दायर किया है। राजश्री नालासोपारा में वकील से तलाक के केस की जानकारी लेकर घर लौटी थीं। घर आने पर हनुमंत ने उससे पूछा कि वह देर से क्यों आई, जिसके बाद उसने पत्नी और बेटी को मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई।
पत्नी के पेट पर ब्लेड से वार
रात को बेटी सो रही थी। करीब सवा दो बजे उसे गले के पास कुछ काटे जाने जैसा महसूस हुआ और दर्द हुआ। उसे एहसास हुआ कि उसके पिता ने उसका गला काट दिया है। शोर मचाने पर उसे बचाने आई मां राजश्री के पेट पर भी आरोपी ने ब्लेड से वार किया।
घटना के बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी, जबकि घायल मां-बेटी को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पर हमला करने वाले हनुमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पत्नी पर लगातार शक करता था आरोपी
बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में रोज पत्नी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। बार-बार पत्नी पर शक करने की वजह से भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रोजाना के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने हाल ही में वकीलों से मिलकर तलाक के बारे में बातचीत की थी।
रविवार को पत्नी के देर से घर लौटने पर आरोपी ने फिर झगड़ा किया। पत्नी ने घर बेचकर पुणे जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों के बीच मौखिक बहस हुई। इसके बाद आरोपी घर से बाहर चला गया।
रविवार रात को पत्नी-बेटी के सोने के कुछ घंटे बाद आरोपी घर लौटा और सो रही बेटी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी पर भी हमला किया। इस घटना में दोनों घायल हो गईं। दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik