ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 03, 2025 04:37 PM IST
राजनीति

"सैनिकों के सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: CM धामी"


अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में CM धामी ने सैनिकों और परिजनों को किया सम्मानित, देवभूमि की सुरक्षा पर सख्त रुख

हल्द्वानी। काठगोदाम में आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व सैनिकों और अर्द्ध सैनिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बलों और उनके परिजनों के कल्याण, अधिकारों और सरकार की नीतियों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित जवानों और उनके परिवारों ने मुख्यमंत्री धामी तथा राज्य सरकार का लगातार किए जा रहे कल्याणकारी प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

“देश की रक्षा करने वाले योद्धाओं को सलाम” — CM धामी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जीवन दांव पर लगाने वाले वीर जवानों का सम्मान शब्दों में नहीं समाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की गरिमा को ऊंचा उठाने में इन वीरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि उनके पिता भी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा में लगे रहे, इसलिए सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति उनका स्वयं का विशेष जुड़ाव है।

रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भर भारत पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा, “अब देश छोटे-छोटे रक्षा उपकरणों के लिए भी दूसरों पर निर्भर नहीं है। भारत आज दुनिया को रक्षा उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।”
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड के राज्य उत्पादों का निर्यात 30 हजार करोड़ से बढ़कर अब 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है।

पहाड़ों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख

सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ तत्व पहाड़ों की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि—
“प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे।”

उन्होंने बताया कि—

  • 10 हजार हेक्टेयर से अधिक अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं।

  • लव जिहाद और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

  • 500 से अधिक अवैध मजारों को हटाया गया है।

सम्मेलन में रखी गई मांगे

इससे पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के हित से जुड़ी कई मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अनेक गणमान्य

कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एसएस कोटियाल, एलएम वर्मा, एमएस नेगी, भानु प्रताप, दीपा धरमवाल, विधायक राम सिंह कैड़ा, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश बिष्ट, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, कश्मीर लाल, फरजाना बेगम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×