ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 11, 2025 11:06 AM IST
  • Updated: December 11, 2025 11:06 AM IST
राज्य

“ऐतिहासिक पहल: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उम्रदराज छात्रों को भी प्रदान की जाएंगी डिग्रियाँ”

मुख्य बातें

  • पहली बार ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन से पासआउट छात्रों के लिए अलग दिवस

  • राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) होंगे मुख्य अतिथि

  • 2025 बैच के रेगुलर छात्रों को दूसरे दिन प्रदान की जाएंगी डिग्रियाँ

  • विशेष ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का होगा शुभारंभ

  • अलुमनाई मीट का भी आयोजन, देश-विदेश से आएंगे विद्यार्थी

देहरादून।

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में 11 और 12 दिसंबर को आयोजित होने जा रहा दीक्षांत समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह संभवतः प्रदेश का पहला ऐसा दीक्षांत समारोह है, जिसमें नवयुवकों से लेकर उम्रदराज छात्रों तक ने पंजीकरण कराया है।

अंकिता जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय को नैक द्वारा A+ ग्रेड मिलने के बाद ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने की अनुमति प्राप्त हुई। वर्तमान में विश्वविद्यालय के Center for Online & Distance Education के माध्यम से देश और विदेश के 13,000 से अधिक छात्र बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए और बीए जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का पहला दिन ऑनलाइन और डिस्टेंस माध्यम से पढ़ाई कर पासआउट होने वाले छात्रों को समर्पित होगा। इसी शाम इन छात्रों के लिए एक अलुमनाई मीट का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे वे न केवल उत्तरांचल यूनिवर्सिटी अलुमनाई एसोसिएशन का हिस्सा बनेंगे, बल्कि एक मजबूत सोशल नेटवर्क का अनुभव भी करेंगे। इस अवसर पर विशेष ऑनलाइन प्लेसमेंट की शुरुआत भी की जाएगी।

समारोह के दूसरे दिन, वर्ष 2025 में पासआउट हुए रेगुलर छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी। वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×