ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 21, 2026 05:21 PM IST
  • Updated: February 21, 2026 05:22 PM IST
उत्तराखंड

हर्बटपुर-धर्मावाला के बीच भीषण सड़क हादसा, महिला प्रधानाध्यापिका की मौत

देहरादून जनपद के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला (59) निवासी विकासनगर, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई।

शिक्षक की हालत गंभीर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। एक समर्पित शिक्षिका की असमय मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×