कनखल के मिस्सरपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है, जो वहीं का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रिया चौहान, पुत्री नरेंद्र सिंह चौहान, मिस्सरपुर के पास स्थित एक कॉलोनी में मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। पास का ही रहने वाला एक युवक उसे नहीं देख पाया और उस पर कार चढ़ा दी। बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। कनखल थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik