ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 25, 2025 04:58 PM IST
उत्तराखंड

“महिला हिंसा दिवस पर सशक्त संदेश, महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली”

महिला हिंसा विरोधी दिवस पर पूर्व चेयरमैन सीमा सरकार के नेतृत्व में 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी ने बताया कि आज से पूरी दुनिया में 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत महिला हिंसा विरोधी दिवस के साथ हो रही है, जो हर वर्ष 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है।

महिला और पुरुषों की समान भागीदारी से बाल विवाह, महिला हिंसा, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा व सम्मान, महिला नेतृत्व, जेंडर भेदभाव, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों के बीच संवाद और जागरूकता का प्रयास किया जाएगा। इससे समाज में महिला-पुरुष बराबरी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

हीरा जंगपांगी ने बताया कि इस वर्ष भी महिला कल्याण संस्था द्वारा पुरुषों और महिलाओं की संयुक्त भागीदारी से बाल विवाह, महिला हिंसा, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा व सम्मान और महिला नेतृत्व को लेकर 16 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। हम सब अपने स्तर से मिलकर महिला हिंसा और बेटियों के हक में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज से खत्म करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में शिखा ढाली, सुनीता मिस्त्री, जमुना मंडल, राधा विश्वास, हेमा चक्रवर्ती, बसंती चक्रवर्ती, प्रभा राय, रश्मि दीपाली, सुनेला मिस्त्री, दीपाली बैरागी, पिंकी प्रिया, निराला, काजल, शिवानी समेत अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×