हरिद्वार। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर होने वाली इस बैठक में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस बैठक में आगामी कुंभ को लेकर चर्चा होगी और इसके बाद कुंभ को लेकर बयान देने वालों पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा। पिछले कई दिनों से संतों के एक धड़े द्वारा पूर्ण कुंभ आयोजन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। वहीं, राज्य सरकार संतों की सहमति के बाद इसे पूर्ण कुंभ की तर्ज पर मनाने का निर्णय कर चुकी है।
मुख्यमंत्री की 13 अखाड़ों के साथ बैठक के बाद न केवल पूर्ण कुंभ के आयोजन पर मुहर लगेगी, बल्कि राज्य सरकार सभी अखाड़ों को कुंभ में आमंत्रित भी करेगी। फिलहाल मेला प्रशासन इस बैठक की तैयारियों में जुटा हुआ है।
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी कुंभ के आयोजन और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।
धामी सरकार अर्धकुंभ को कुंभ की तर्ज पर भव्य और दिव्य रूप में मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद अर्धकुंभ को लेकर उठ रहे सभी सवालों और बयानबाजी पर पूर्ण विराम लग जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik