हरिद्वार में बर्बर हमला! गैस सिलेंडर कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार, एक की हालत गंभीर—अंकुश का कान काट ले गए हमलावर
हरिद्वार के सिंहद्वार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर कुछ हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमले में अंकुश, कल्लू और संदीप नामक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बिना किसी बहस के पीछे से आकर टूट पड़े। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब एक हमलावर ने अंकुश का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। घायल अंकुश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर सर्जरी की सलाह दी है।
घटना के बाद घायलों के परिजनों ने थाना कनखल में तहरीर दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
इस बर्बर घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik