ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 03:15 PM IST
  • Updated: April 04, 2026 03:18 PM IST
उत्तराखंड

अवैध संबंधों के लिए बना 'जल्लाद': मां-बेटी ने मासूम बेटे के सामने ही कर दी पिता की हत्या

साजिश और वारदात: पुलिस जांच के अनुसार, मृतक बबलू को अपनी पत्नी पूजा और बेटी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके कारण घर में लगातार कलह रहती थी। खुद को बचाने के लिए मां-बेटी ने बबलू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात की रात, बबलू को शराब में नींद की गोलियां दी गईं और जब वह बेसुध हो गया, तो दुपट्टे से उसे चारपाई पर बांधकर तकिए से उसका दम घोंट दिया गया।

ऐसे हुआ खुलाशा: पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने बबलू के मुंह में सल्फास का घोल डालकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी को मामला संदिग्ध लगा। इसी दौरान मृतक के मासूम बेटे ने पुलिस के सामने हिम्मत जुटाई और बताया कि उसकी मां और बहन ने ही पिता की हत्या की है। मासूम की गवाही और पुख्ता सबूतों के आगे आरोपी पत्नी टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए दुपट्टे, तकिया, सल्फास का पैकेट और नींद की दवा वाली शराब बरामद कर ली है। वर्तमान में पुलिस पत्नी के कथित प्रेमी और एक अन्य संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच कर रही है। इस सफल खुलासे में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी और सीआईयू हरिद्वार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×