ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 03:03 PM IST
  • Updated: April 04, 2026 03:05 PM IST
उत्तराखंड

धार्मिक झांकियों में नृत्य को लेकर विवाद, करणी सेना ने जताई आपत्ति

उत्तराखंड में धार्मिक झांकियों को लेकर विवाद गहराया है। करणी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जताई कि झांकियों में भगवानों के स्वरूप धारण किए कलाकारों से सड़कों और मंचों पर नृत्य कराना आस्था और सनातन परंपराओं के विपरीत है। ज्ञापन में मांग की गई कि धार्मिक झांकियों को पारंपरिक और गरिमामय ढंग से ही निकाला जाए और यदि आयोजनों में इस प्रकार की गतिविधियां पाई जाएँ तो अनुमति न दी जाए। करणी सेना के जोगेंद्र राणा ने कहा कि देवी-देवताओं के स्वरूप का सम्मान बनाए रखना अनिवार्य है। जूना अखाड़ा, बागेश्वर के हीरा गिरी ने भी धार्मिक परंपराओं के पालन पर जोर दिया। प्रशासन ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×