ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 11:37 AM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी: DM रयाल के निर्देश पर दिव्यांगों के लिए विशेष योजना/सुविधा लागू

नैनीताल के भवाली निगलाट क्षेत्र की दिव्यांग मूकबधिर बालिका ने अपनी शिक्षा को सुचारू रखने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें सीमित संरक्षक नियुक्त करने की मांग की गई थी।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इंदौर की मनीषा चौधरी को बालिका का सीमित संरक्षक नियुक्त किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बालिका को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के संभावित लाभ प्रदान किए जाएँ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि विभाग की टीम ने बालिका के परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर घर जाकर आवश्यक दस्तावेज़ पूरे करवाए। सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद बालिका की दिव्यांग पेंशन 1500/- प्रति माह स्वीकृत कर दी गई है, जो अगले महीनों से सीधे बालिका के खाते में मिलने लगेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×