हल्द्वानी: उजाला नगर विवाद मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीते गुरुवार को पुलिस ने उन्हें कुसुमखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और नैनीताल जेल भेजा गया था।
आज जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पांडे को राहत दी। जमानत आदेश जारी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
हल्द्वानी के उजाला नगर में धार्मिक स्थल के सामने गौवंश के बच्चे का सिर मिलने से तनाव फैला था। घटना के बाद क्षेत्र में हंगामा और कई लोगों पर कार्रवाई हुई। इसी सिलसिले में पुलिस ने विपिन पांडे को गिरफ्तार किया था।
जमानत मिल जाने के बावजूद मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। पांडे को पुलिस जांच में सहयोग करना होगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik