ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 29, 2026 04:29 PM IST
  • Updated: January 29, 2026 04:30 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में 115 फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त

तहसील क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्रों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 115 निवास प्रमाण पत्रों को अवैध घोषित कर निरस्त कर दिया है। उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए प्रमाण पत्रों की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि फर्जी तरीके से बनाए गए दस्तावेजों पर रोक लगाई जा सके और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो। एसडीएम राहुल शाह के अनुसार जांच अभियान के तहत आज भी 25 निवास प्रमाण पत्र निरस्त किए गए हैं। अब तक कुल 2000 प्रमाण पत्रों की स्कैनिंग और सत्यापन प्रक्रिया में 115 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जिन पर निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्रों की जांच का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक अभियान जारी रखा जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में दस्तावेजों के फर्जीवाड़े को लेकर हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का गलत लाभ उठाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी, ताकि वास्तविक पात्र लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×