ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 08, 2025 03:12 PM IST
राज्य

“गोवा नाइटक्लब हादसा: उत्तराखंड के लोगों के प्रभावित होने की आशंका, CM धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात”

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की संभावना के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बातचीत की। गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए इस गंभीर नाइट क्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त रिपोर्टों और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गोवा सरकार से अनुरोध किया कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क किया जाए तथा सभी आवश्यक सहायता—विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि और अन्य औपचारिकताएं—प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे घटना पर लगातार निगरानी रखें और यदि किसी भी उत्तराखंड निवासी के प्रभावित होने की पुष्टि होती है, तो परिजनों को हर संभव सहायता—चिकित्सा, कानूनी, परामर्श या अन्य किसी भी प्रकार की—तत्परता से प्रदान की जाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×